संघर्षों की करुण कहानी

संघर्षों की करुण कहानी

संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गाएगा।
संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गाएगा।
काम करूंँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।।
संघर्षों की करुण कहानी जब चारण कोई गाएगा।।

भले हो ऊंँचा, कितना गगन ये, भले अगम हो नग विशाल,
बहा पसीना सींचित कर दूँ, जीवन को दूँ बना मिसाल।
करूंँ तो कुछ भी नहीं असंभव, बिना किए क्या पाएगा।।
संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गाएगा।
काम करूंँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।।।

औरों से क्या लेना अब तो, स्वयं से यारों युद्ध मेरा
लोगों का तो काम है कहना, ध्यान भटके मित्र तेरा।।
लक्ष्य निशाना नहीं चूकना, मात नहीं अब खाएगा।
काम करूँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।।।

विश्वासआत्म का आज जगा और नकारात्मकता छूटी।
अब ना कभी हारेगी ज़िंदगी, मिली मुझे जीवन बूटी।।
इच्छाशक्ति, दृढ़ है निश्चय, कोई नहीं अब ढ़ायेगा,
काम करूंँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।

संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गायेगा।
काम करूँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।।
…..
नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।
………….
नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।।

घनश्याम शर्मा

Leave a comment